कालेज में बंधक बनाए छुट्टा जानवरों को प्रबन्धक ने मुक्त कराया

रिपोर्टर: सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। आझू राय इण्टर कालेज शेरवां में बीती रात किसानों द्वारा बंधक बनाए गए लगभग 5 दर्जन छुट्टा जानवरों को बुधवार को प्रबन्धक विजय पाल सिंह ने मुक्त करवा दिया।                            जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कलवारी, शेरवा, बघौरा, पुराबघेला आदि गाँव के किसान छुट्टा जानवरों से त्रस्त होकर इन जानवरों को बीती रात कालेज परिसर में इकट्ठा किया था। उन्हें बताया गया था कि इन जानवरों को जनपद पर गोशाला में मंगवाया जायेगा।

इस सम्बन्ध में किसान  विनय सिंह तथा लोहा सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद उन जानवरों को उन लोगों ने इकट्ठा करके कालेज प्रबन्धक से अनुनय विनय करके बीती रात कालेज में रोकने की अनुमति माँगी थी। उन्हें बताया गया था कि बुधवार को जनपद स्तर से कोई जम्मेदार इन जानवरों को यहाँ से जनपद स्थित गो शाला में ले जाएगा। सुबह 8 बजे तक जब जानवर बाहर नहीं जा सके तो कालेज प्रबन्धक विजयपाल सिंह ने परिसर खाली कराने का निर्देश दिया। अंततः किसान सभी जानवरों को छोड़ दिए।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534