Jaunpur Live :ग्राम विकास अधिकारी के कार्यकाल को सराहा



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। खंड विकास कार्यालय पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी लालजी के सेवानिवृत्त होने पर बीडीओ, ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि विभाग से रिटायरमेंट होने का दिन हर अधिकारी और कर्मचारी के सामने आता है। अपने कार्यों और
सद्व्यवहार के कारण इंसान को हमेशा याद किया जाता है। एडीओ पंचायत के मिश्रा ने कार्यकाल की सराहना की। कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया और उन्होंने मृदुभाषा से क्षेत्रवासियों को अपना बनाया। ब्लॉक के कर्मचारियों व प्रधानों ने उन्हें पुष्प गुच्छ और उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर विजय सिंह, सतीश सिंह, सतीश शुक्ला, आकाश शुक्ला,अरुण यादव, आकाश यादव, मनोज यादव, विनय यादव, चन्द्रभान यादव, जगतनारायण, अशोक शुक्ल, चन्द्रशेखर शुक्ला, जिलेदार तिवारी, उमाशकर, लवकुश आदि सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य मौजूद रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534