Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के परिसर में शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे ठंड से बचाव के लिए नगर पालिकाध्यक्ष शिवगोविंद साहू ने पालिका परिषद की तरफ से नगर के 25 वार्डों में जरुरतमंद लोगों के बीच कुल 375 कम्बल का वितरण किया। कम्बल वितरण के पश्चात उपस्थित नगरवासियों को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप नगर क्षेत्र के जिन लोगों के पास ठंड से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है नगर के सभी 25 वार्डों से ऐसे लोगों को चिन्हित करके पालिका परिषद द्वारा उनको कम्बल दिया जा रहा है।
श्री साहू ने बताया कि इसके अलावा नगर के प्रमुख स्थानों पर पालिका परिषद द्वारा अलाव की व्यवस्था एवं रैन बसेरे की भी व्यवस्था की गई है जिसमें आने जाने वाले राहगीर एवं जरुरतमंद लोग आकर रात्रि विश्राम कर सकते हैं। इन रैन-बसेरों में अलाव के साथ-साथ बिछाने एवं ओढ़ने के लिए गद्दे एवं रजाई की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद लोग शासन द्वारा की गयी। इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालचंद्र भारती, कर अधीक्षक कमलेश कुमार, अवर अभियंता शिवानंद वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल, लिपिक ओंकार मिश्रा, अरविंद कुमार साहू बच्चा, राजेश कुमार गुप्त, वीरेंद्र कुमार गुप्त, आजम राइन, एजाज अहमद, घनश्याम गुप्ता, रामयश पटेल, जमुना प्रसाद, राजेंद्र कुमार, आशा साहू, चंदा देवी, सावित्री देवी सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur