सीनियरों से सीखे लें आज के युवा पत्रकार : कैलाश नाथ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में तहसील इकाईयां हुई भंग
जौनपुर। उत्तर-प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईएफडब्ल्यूजे से सम्बद्ध) की बैठक रविवार को ओलन्दगंज स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि संपादक कैलाश नाथ रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व और वर्तमान की पत्रकारिता में अन्तर है। कार्यक्रमों में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि तथा अध्यक्षता कर रहे लोगों का उद्बोधन किस क्रम में होना चाहिए यह लोगों को पता हीं नहीं रहता। इसके लिए एक ऐसे प्लेटफार्म की जरूरत है जहां पर लोग एकत्र होकर एक दूसरे से सीख लें तभी पत्रकारिता का उद्देश्य सार्थक साबित होगा।



अध्यक्षता कर रहे यूनियन के अध्यक्ष जय आनन्द ने कहा कि पत्रकारों का कार्य समाज को सही दिशा दिखाना है। इसें हम पत्रकार अपनी ड्यूटी समझ कर कर रहे हैं। पत्रकारों को अपने अधिकारियों के प्रति सजग व एकजुट रहना होगा। वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज ही नहीं पूरे देश को सुधार सकता है। बड़ी से बड़ी हस्तियां इसके आगे नतमस्तक हुई है। पार्षद अनिल पाण्डेय ने यूनियन की उपलब्धियां गिनायी। कहा कि जब से यूनियन की बागडोर जय आनंद के हाथों में गयी है तब से काफी विकास हुआ है। यूनियन का सम्बद्ध किसी से नहीं बल्कि आप सभी से है। यह एक दूसरे से जुडने की एक मात्र कड़ी है। उन्होंने कहा कि यूनियन की मजबूती के लिए अध्यक्ष के आदेश पर जनपद की सभी तहसील इकाईयां भंग की जाती है। बाद में इसका गठन किया जाएगा। इसके अलावा समारोह को सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, डा. गुलाब चन्द्र मौर्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विनोद तिवारी, रमेश सोनी, कैलाश नाथ मिश्र, दिलीप कुमार शुक्ल, अनुज विक्रम सिंह, मनीष वर्मा, श्याम रतन, विनय कुमार शुक्ल, कृष्ण कुमार मिश्र, डा. अखिलेश मिश्र, उज्जवल विश्वकर्मा, अतुल, अजीत सोनी, एकलाख अहमद, सरोज श्रीवास्तव, मो. शहबाज, संजय चौरसिया, अमित पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, भुलेश्वर पुष्कर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन डा. सुबाष चन्द्र पाण्डेय ने किया। अंत में आए हुए पत्रकारों के प्रति अनिल पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534