भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता संघ सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (विधि प्रकोष्ठ) द्वारा अधिवक्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दिया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता राष्ट्र निर्माता की भूमिका निभाते हैं। देश निर्माण व कानून की सुरक्षा की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं के कंधों पर है। इनके योगदान को नकारा नहीं जा
सकता। भाजपा सरकार हमेशा अधिवक्तओं की हिमायती रही है। भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग का हित हुआ। योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिला। प्रधानमंत्री ने आज भारत देश को विश्व के प्रथम पायदान पर पहुंचा दिया। विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज हमें भारतीय होने पर गर्व है। इस अवसर अशोक चौरसिया, देवेंद्र मिश्र, राम प्रकाश दुबे, दिनेश चन्द्र सिन्हा, रामजी गुप्ता, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, अनुराग सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह एवं संचालन श्याम सुंदर यादव ने किया। अंत में संयोजक अनुराग सिन्हा ने विचार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534