सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंगीपुर गांव से एक युवती अपने प्रेमी के साथ शुक्रवार रात में घर से फरार हो गयी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया। बताते हैं कि युवती का खेतासराय के चंदन के साथ प्रेम हो गया था और दोनों का काफी दिनो से मिलना जुलना चल रहा था कि परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुईं तो पाबंदी लगा दी लेकिन दोनों के बीच बातचीत होती रही। मौका पाकर शुक्रवार की रात में घर से बाहर निकल गयी और प्रेमी के साथ भाग गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार को शंका हो गयी और तुरंत खोजबीन शुरु किया पर मिली नहीं तो पिता ने सुबह थाने में सचिन के खिलाफ रेनू के चंडीगढ़ भगा ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags
Jaunpur