जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की रात रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। उक्त मारपीट की घटना में एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने मृतक अधेड़ के पिता व उसके भाई को भी पीटकर बेहोशी की हालत में वही छोड़कर चलते बने, जिनका उपचार परिजनों द्वारा निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। शनिवार को सुबह सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी व जफराबाद थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के भाई द्वारा तहरीर दिये जाने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गोरखनाथ सिंह रोज की तरह शुक्रवार रात अपने पिता प्रसिद्धि सिंह और भाई सुबास सिंह के साथ हाइवे के किनारे रामबली ढाबे के सामने स्थित पाही पर सोये हुए थे। बताया जाता हैं कि रात लगभग 11 बजे प्रसिद्धि सिंह का अपने पड़ोसी गुड्डू सिंह से रूपयों के लेन—देन को लेकर विवाद हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर प्रसिद्धि सिंह के दोनों पुत्र गोरखनाथ एवं सुबास सिंह भी नींद से जाग गए। जफराबाद थाने पर दिये गए तहरीर में सुबास सिंह का आरोप हैं कि गुड्डू सिंह एवं उनके देशी शराब के सेल्समैन दीपक यादव ने उनके 50 वर्षीय भाई गोरखनाथ सिंह की मारपीट कर हत्या कर दी है और उसे व उसके पिता को अधमरा कर बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर चलते बने। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी नृपेंद्र सिंह व जफराबाद थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने मृतक के परिजनों को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में गम का माहौल है।

Tags
Jaunpur