टीम जौनपुर लाइव
जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव में रिश्तेदारी आयी एक छात्रा से पड़ोस के एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया हैं। सूचना पर मीरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी की ओर से घटना को लेकर सुलह समझौता करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मामला नहीं बना। जिसके बाद शुक्रवार के दिन किशोरी के परिजनों ने थाने पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
15 वर्षीय किशोरी मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव निवासी अपनी बुआ के घर आई हुई थी। गुरुवार के दिन वह खेत की ओर गई थी। आरोप हैं कि गांव के ही एक युवक ने मौका पाकर किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से निकलकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घर वालों ने तत्काल यूपी-100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर चली गयी। जिसके बाद आरोपी के परिजनों द्वारा समझौता मान मनौव्वल किया जाने लगा लेकिन बात न बनने पर शुक्रवार के दिन किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई हैं।
मीरगंज पुलिस ने बताया कि मेदपुर बनकट गांव में अपने बुआ के घर आयी एक लड़की के साथ गांव के लल्लन उर्फ करन पुत्र अक्षयबर ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी युवक फरार है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही हैं।

Tags
Jaunpur