#JaunpurLive : कार पर लदा 176 किलो संदिग्ध गो मांस बरामद


#TeamJaunpurLive
  • पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर। गोमांस तस्करों ने मांस तस्करी का तरीका बदल दिया है। अब मांस तस्कर कार का सहारा ले रहे है। गुरूवार की सुबह 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर खेतासराय पुलिस ने नैनो कार पर लदा एक कुंटल 76 किलो संदिग्ध मांस पकड़ लिया। कार में सवार दो आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ कर कर चालान कर दिया। 

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह गुरूवार की सुबह गश्त पर थे तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक नैनो कार आसमानी कलर की जिसमें संदिग्ध गो मांस है शाहगंज से खेतासराय होते हुए खुटहन जा रहा है। कलांपुर मोड़ के पास वह कार आती दिखाई दी तो तो पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो कार सवार दो लोग कार छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सैफ निवासी रन्नो थाना बक्सा व अज़ेदार निवासी रन्नो थाना बक्सा बताया। दोनों आरोपियों का गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया गया। बरामद मांस का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534