#TeamJaunpurLive
जलालपुर, जौनपुर। बयालसी इण्टर कॉलेज में गुरुवार के दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बालिका सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बालिकाएं किसी तरह से कमजोर नहीं है बस उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। वह अपने अन्दर अपने आत्मविश्वास को जागृत करें तथा किसी अप्रिय घटना पर अपने अभिभावक अथवा हेल्पलाइन पर सूचना तत्काल दें। सोशल स्टडी प्वाइंट की चेयरमैन राम सागर विश्वकर्मा ने लोगों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गये हेल्पलाइन की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन 1098 विमेन पावर लाइन 1090 महिला सहायता हेल्पलाइन 181 तथा पुलिस मदद के लिए 100 नम्बर की जानकारी प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बालिकाएं एवं महिलाएं कमजोर नहीं है उन्हें विश्वास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, चंद्रमणि यादव, सुरेन्द्र रघुवंशी, नेहा सिंह, पूजा, अनिल शर्मा, इन्द्रभान, विशाल कन्नौजिया, विनय कुमार सिंह, पंकज पाण्डेय, राम सिंह यादव, गप्पूराम कनौजिया, विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी के आलावा छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur
