#JaunpurLive : सेवईनाले के किनारे गंभीर रुप से घायल मिला दुष्कर्म का आरोपित


#TeamJaunpurLive
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी संग दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक घायलावस्था में शेरपुर गांव के सेवईनाले के किनारे अद्र्धबेहोशी की हालत में मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस की अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं आरोपित के बड़े भाई ने आपसी रंजिश में जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।
शेरपुर छित्तूपुर गांव निवासी रोहित पाल पुत्र स्व. रमेश का इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसा का घर है जहां वह अक्सर आता जाता रहता था। आरोप हैं कि उसका इसी गांव की एक किशोरी से अंतरंग संबंध चला आ रहा था। सोमवार की रात किशोरी के परिजनो ने दोनों को घर के बगल खेत में रंगेहाथ पकड़ लिया। वहां जुटे लोगों ने युवक की लात घूसों और लाठी डंडा से जमकर पिटाई कर दी। आरोप हैं कि उसे मरणासन्न करके सेवईनाले के पास लाकर फेंक दिया गया।
घटना की कहानी तब उजागर हुई जब गांव के कुछ लोग उसे मंगलवार को औंधे मुंह मुर्छित अवस्था में नाले के पास पड़े देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उसे वहां से सीएससी लाया गया जहां उपचार के बाद उसने पिटाई करने वालों का जब नाम उजागर करना शुरु किया तब दूसरा पक्ष भी किशोरी को लेकर थाने पहुँच गया। उसके पिता के द्वारा दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपित युवक पुलिस हिरासत में है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534