#JaunpurLive : नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि सेवा संघ ने दिया धरना, किया प्रदर्शन


#TeamJaunpurLive
राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने दिया धरना को समर्थन, कहा हर संघर्ष में मिलेगा पूरा सहयोग
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर आयोजित धरना कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद शाखा ने अपने नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना/सभा किया। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने किया। 
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला मंत्री जयप्रकाश गुप्त ने संबोधित करते हुए कहा कि नौ सूत्रीय मांग यथा वेतन विसंगति दूर किया जाना, नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त किया जाना, वर्ष 2016 में नियुक्त प्राविधिक सहायकों के मृतक आश्रित को विभाग में नियुक्त किया जाना, शैक्षिक योग्यता पूर्व की भांति नाटक (स्नातक) कृषि ही बनाए रखना, बीज भंडारों पर अवशेष बीज एवं कृषि रसायनों के निस्तारण की स्थाई व्यवस्था करते हुए जबरन वसूली का आदेश बंद किया जाना, संवर्ग के वर्ग-1 व वर्ग-3 के अतिरिक्त पदों के रिक्त पदों को नियमानुसार शीघ्र भरा जाना, संवर्ग के पद को कैडर रिब्यू  किया जाना, कृषि सेवा वर्ग 1 ग्रेड पे 4600 को प्रदेश के अन्य विभागों की भाति राजपत्रित घोषित किया जाना, आदि मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरकार द्वारा मांग पूरी ना होने पर 22 अगस्त 2019 को लखनऊ में कृषि भवन पर विशाल धरना प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के आवास पर रैली कार्यक्रम कर ज्ञापन दिया जाएगा सभी कर्मचारियों से लखनऊ के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। 
धरना/सभा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सामिप्य द्विवेदी, परिषद के संरक्षक सीबी सिंह समर्थन करते हुए संघर्ष में हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा करते हुए अगली 06 अगस्त 2019 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विशाल जुलूस कार्यक्रम में शाम चार बजे महात्मा गांधी खरका तिराहा पर भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
धरने को मुख्य रूप से रमेश यादव, विनय कुमार, अविनाश कुमार यादव, रविशेखर यादव, सुरेश यादव, मनोज सामंत, सुदेश गिरीजा,  बृजेंद्र सिंह, मिंटु प्रजापति, अरविंद, सुनील कुमार, प्रेमचंद मौर्य, दयाशंकर, सुभचित यादव, डा. चंद्रमणि, रमेश चंद्र, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, छत्रधारी सिंह, राजू राम, राम सिंह, संतोष कुमार, चंद्रशेखर, नंदकिशोर, देवानंद चौरसिया, अच्छेलाल, अक्षयलाल, सुनील प्रताप अनुरागी, सर्वेश कुमार पाल, सुभाष चंद्र रवि, राधेश्याम पटेल, सुनील कुमार मोर्य, मुकेश कनौजिया, सकल नारायण पटेल, इंदल यादव, श्रवण कुमार ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन कोषाध्यक्ष राजेश यादव एवं जिला मंत्री जयप्रकाश मुखिया ने किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534