#JaunpurLive : रुपेश जायसवाल बने रामलीला समिति के अध्यक्ष


#TeamJaunpurLive
अजय सिंह
शाहगंज, जौनपुर। नगर की प्रतिष्ठित धर्मसेवी संस्था श्री रामलीला समिति में लम्बे समय से चल रहे अध्यक्ष पद के विवाद का पटाक्षेप सोमवार को हो गया। खुली बैठक में सर्व सम्मति से रूपेश जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया।

गांधी नगर कलेक्टर गंज स्थित फड़ पर समिति के संरक्षक मण्डल द्वारा बुलाई गई। खुली बैठक में समाज सेवी रूपेश जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनोज अग्रहरि, शिवकुमार नेता, अमरनाथ साहू, गिरधारी लाल, शेखर साहू, सुनील अग्रहरि को संरक्षक मण्डल में चुना गया। समिति के लोगों ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बताते चलें कि तत्कालीन अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनावी बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हुआ था। बढ़ते विवाद को देख संरक्षक मण्डल ने कार्यकारिणी भंग कर दशहरा, भारत मिलाप व रामलीला मंचन का कार्यक्रम स्वयं कराया था। इस बीच हुई कई बैठकें नाकाम रहीं। सोमवार को हुई बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुनाव हुआ।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534