#TeamJaunpurLive
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की माँ का आरोप था गावं के तीन दबंगों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी की माँ ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसपी से लेकर उच्चाधिकारियों तक आवाज़ उठाई तब जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई।
तहरीर के मुताबिक घटना 14 जुलाई की शाम की है जब गांव के तीन आरोपी शहबान बेलाल व मुस्तकीम ने पीड़िता को बगल की खाली गली में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। तब पीड़ित किशोरी की माँ मुक़दमा लिखाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। शुक्रवार की शाम पुलिस ने पीड़िता की माँ को बुलाकर गांव के तीन नामजद आरोपियों शहबान बेलाल मुस्तकीम के खिलाफ धारा 354, 506 व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार बताए गए है।

Tags
Jaunpur