#JaunpurLive : खेतासराय में बवाल, एक एसओ समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, 40 उपद्रवी हिरासत में


#TeamJaunpurLive
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीधा गांव में शुक्रवार की सुबह एक बाग में युवक का शव पेड़ से लटकता पाये जाने पर ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए खेतासराय-जैगहा मार्ग पर जाम लगा दिया। फोरेंसिक टीम के आने के बाद पुलिस जब शव लेकर चली गई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों के मामूली रुप से घायल होने की खबर है। डीएम, एसपी मौके पर पहुंच गये है अब तक 40 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह 6 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के सीधा गांव में खालिद की बाग में 24 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका पाया गया। जमीन से शव की दूरी लगभग 15 फीट ऊपर थी जबकि पेड़ के नीचे इसका चप्पल व बीयर, नमकीन, कोरेक्स की शीशी पड़ी मिली। वहीं शरीर पर कोई भी घाव या शर्ट नहीं फटा था किसी ने भोर में शव लटका देखा तो मामले की सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त सोनू बिंद पुत्र राम मूरत निवासी लतीफपुर के रुप में किया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक देर रात्रि लतीफपुर गांव में निरंजन बिंद के यहां तेरही में गया था इसके बाद रात्रि 11 बजे घर से निकल गया। परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन नहीं पाए। ग्रामीणों का कहना हैं कि सोनू किसी से विवाद नहीं था काफी सीधे स्वभाव का था। सूचना पर मौके पर एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ शाहगंज एके श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष खेतासराय विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए अब्बोपुर तिराहे और घटनास्थल के पास जैगहा मार्ग पर लकड़ी बल्ली रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे जाम लगने के बाद फोरेंसिक टीम के राम अवतार गिरी और घनश्याम वर्मा तथा डॉग स्क्वाड के दूधनाथ सिंह, मनोज यादव व बबलू सिंह शौर्य कुत्ते के साथ जांच पड़ताल करने पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद जब फोरेंसिक टीम की जांच पड़ताल के बाद पुलिस मृतक युवक सोनू का शव पोस्टमार्टम के लिए थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने अब्बोपुर तिराहे पर पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एसआई राजेश सिंह समेत 4 पुलिस कर्मियों को पत्थर लगे। पुलिस ने बलपूर्वक जाम हटा दिया। घटना की जानकारी होने पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी पहुंचे हुए है। अब तक लगभग 40 उपद्रवी समाचार लिखे जाने तक हिरासत में लिये जा चुके है।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534