#JaunpurLive : अब पत्रकारों का होगा दुर्घटना बीमा


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सम्बद्ध (आईएफडब्ल्यूजे) की जनपद इकाई की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सामुदायिक सभागार/ पत्रकार भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र एवं संचालन संपादक आदर्श कुमार ने किया।

बैठक में बताया गया कि यूनियन की प्रदेश इकाई के द्वारा पत्रकार दुर्घटना बीमा लागू करने की पहल की गई है जिसमें यूनियन के सदस्यों को कम से कम प्रीमियम प्रतिवर्ष जमा करना होगा। शेष राशि प्रदेश संगठन इकाई जमा करेगा सदस्यों की दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर 3 लाख रूपये का रिस्क कवर होगा। घायल होने पर इलाज की सुविधा के लिए 60 हजार रूपये मिलेगा। बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन की स्मारिका /पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया। सदस्यों से आग्रह किया गया कि स्मारिका के लिए पत्रकारिता से संबंधित लेख आलेख, रचना आदि 30 अगस्त तक उपलब्ध करा दें देर से प्राप्त प्रकाशन सामग्री को स्थान देना संभव नहीं होगा।

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अंत में अभ्यागतों के प्रति आभार डॉ. यशवंत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मिश्र, संतोष कुमार सोंथालिया, महेन्द्र सम्पादक, ज्ञानेश्वर पाठक, प्रमोद माली, ओम प्रकाश यादव, वीरेंद्र पाण्डेय, रामनाथ यादव, दीपक चिटकारिया, एके सिंह, चंद्रमणि पाण्डेय, जावेद रिज़वी, संतोष राय, संतोष कुमार चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अजय कुमार दुबे, गंगा प्रसाद चौबे, संजय कुमार दुबे, प्रमोद दुबे, शरद जायसवाल, मोहर्रम अली, मनोज सिंह, संदीप यादव, अरुण यादव, रियाजुल हक, संतोष यादव, सुधाकर शुक्ला, प्रियेश मिश्र, एमएच सिद्दीकी, दीपक मिश्रा आदि यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534