#TeamJaunpurLive
जौनपुर। प्रेस क्लब केराकत इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी केराकत को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित एक पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से पत्रकारों ने सहारनपुर के पत्रकार सहित उनके भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी के अलावा सरकार से 25-25 लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी की मांग रखी। साथ ही प्रेस क्लब केराकत ने इस जघन्य घटना का विरोध भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, रामदास यादव, फिरोज अंसारी, रामफेर शर्मा, बृजेश यादव, केके वर्मा, राजेश गुप्ता, रामशरण यादव, कौशलेन्द्र गिरी, आरिफ अंसारी, मोहर्रम खान, मिथिलेश गुप्ता, संजय दुबे सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur