#TeamJaunpurLive
जौनपुर। शिराज ए हिन्द डाॅट काम के छठवीं वर्षगांठ के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार संघ भवन में सोशल मीडिया की बढ़ती चुनौतियां विषय पर एक गोष्ठी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले नेता, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी और पत्रकारों ने शिरकत करके अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया के नफा नुकसान गिनाया। कोई इसे सूचना का सशक्त माध्यम बताया तो कोई इसके माध्यम से झूठे खबरें परोसकर समाज में सनसनी का माध्यम करार दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि शिराज—ए—हिंद की खबर पढ़ने की रुचि में मैंने पहली बार एंड्राइड मोबाइल खरीदा था। उन्होंने शिराज ए हिंद को कहा कि खबरों को सकारात्मक रूप में सर्वजनिक करने में माहिर है यह पोर्टल, आज के समय में इसी की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि पोर्टल समाज की बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। सोशल मीडिया के रूप में न्यूज़ पोर्टल मानव जीवन का एक हिस्सा बन चुका है। शिराज ए हिंद ने अपने न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जनपद का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है।
मुख्य वक्ता इतिहासकार सैय्यद मोहम्मद मासूम ने कहा कि जनपद में शिराज ए हिंद डॉट कॉम इतना मशहूर क्यों है! इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इस पोर्टल को चलाने के पीछे कौन शख्स है? उसकी ईमानदारी तथा उसकी लेखनी इस पोर्टल की पहचान इसलिए यह मशहूर है। शिराज ए हिंद की लेखनी तथा खबरें लाजवाब रहती हैं। जनपद में न्यूज़ पोर्टल के जन्मदाता के रूप में शिराज ए हिंद कार्य कर रहा है। वर्तमान में जौनपुर के न्यूज़ पोर्टल के लोगों को जनपद स्तर से ऊपर उठकर विश्व स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इस समय न्यूज़ पोर्टल के सामने विश्वास जीतना सबसे बड़ा चैलेंज है। शिराज ए हिंद ने जनपद का विश्वास जीता है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिराज ए हिंद न्यूज पोर्टल जनपद का सबसे पुराना पोर्टल है। सोशल मीडिया में ईमानदारी के मामले में शिराज ए हिंद की मिशाल दी जाती है।
जौनपुर के चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया के सामने तमाम बड़ी चुनौतियां है। ईमानदारी के साथ चुनौतियों को स्वीकार कर सच लिखना थोड़ा कठिन है। शिराज—ए—हिंद ने जनपद में सच लिखने की पहचान बनाया है।
कांग्रेसी नेता फैसल हसन ने कहा कि जिस प्रकार से कच्ची मिट्टी को आकार तथा सुंदरता देने का कार्य कुम्हार करता है, उसी प्रकार से आज के इस आधुनिक दौर में समाज के लिए सोशल मीडिया कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव की घटना को पूरे देश में उजागर करने का कार्य जनपद का शिराज ए हिंद डॉटकॉम कर रहा है।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा नुकसान सोशल मीडिया के माध्यम से ही हुआ है। हालांकि यह उदाहरण उन्होंने सोशल मीडिया की ताकत के तौर पर रखा। शिराज ए हिन्द डॉट कॉम गरीबों तथा लाचारों की आवाज के रूप में जनपद में कार्य कर रहा है।
इससे पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, अधिवक्ता विकास तिवारी, शिक्षक अजय तिवारी समेत अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत रामजी जायसवाल, अजीत बादल, दीपक उपाध्याय, अजीत सिंह, नितिश कुमार, दीपक मिश्रा, मो. अब्बास, दीपक सिंह, अखिलेश सिंह, ऋषि सिंह, संजय अस्थाना, सुधाकर शुक्ला, विरेन्द्र पाण्डेय और अजय चौबे ने किया। अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद शिराज ए हिन्द डाॅट काम के संचालक राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नेता अश्वनी सिंह ने किया।
Tags
Jaunpur