#TeamJaunpurLive
नि:स्वार्थ सेवा भाव ही माता सेवक के कामयाबी का था मूलमंत्र : मोती सिंह
जौनपुर। सिकरारा विकासखण्ड के भुइला गांव में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के पिता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माता सेवक उपाध्याय की पाँचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए आत्म-बलिदान देता है। समाज उसे अमर बना देता है। नि:स्वार्थ सेवा भाव ही माता सेवक उपाध्याय के कामयाबी का मूलमंत्र था। वे हमेशा किसान, गरीब, पिछड़ों और समाज के पिछले कतार में खड़े लोगो के लिए संघर्ष करते थे।
इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव सहित सभी लोगों ने स्व. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष उपाध्याय, सुशील उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका जौनपुर के पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, टीडी कालेज के प्रबंधक भाजपा नेता अशोक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत नारायण दुबे, विवेक सिंह 'राजा', पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह, अशोक उपाध्याय, शिक्षक नेता अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश यादव, बीईओ राजीव यादव, संजीव सिंह, बिश्वजीत सहित भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी व सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।

0 Comments