#JaunpurLive : शाही पुल से सद्भावना पुल के बीच हुए सफाई कार्यों का हुआ निरीक्षण


#TeamJaunpurLive
जौनपुर। संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं नोडल अधिकारी जलशक्ति अभियान एसके शाही एवं डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने जल शक्ति अभियान के तहत शाही एवं सद्भावना पुल के बीच कराए जा रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने कहा कि जब तक हम इस कार्य को जन आंदोलन नहीं बना देते तब तक जल संरक्षण का कार्य बहुत हद तक सफल नहीं हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक पुल के आस-पास सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नदी के दोनों किनारे पर पौधरोपण किया जाएगा। जनपद के कई स्कूलों एवं शहर के विभिन्न संस्थानों पर रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला विकास अधिकारी दयाराम, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534