#JaunpurLive : थानाध्यक्ष ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


#TeamJaunpurLive
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। डा. टीकेयू पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दुर्गेश्वर मिश्रा ने 50 पौधों का रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद शिक्षक, छात्र और अभिभावकों को पर्यावरणीय संतुलन को लेकर संबोधित भी किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार है। हमें स्वस्थ रहना है तो सबसे पहले भूमंडल को हरा भरा और खुशहाल बनाना है। इसके लिए अधिक से अधिक बृक्ष लगाना है। पर्यावरणीय असंतुलन के कारण वैश्विक स्तर पर बृक्षारोपड़ किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदूषण के चलते वायुमंडल में गैसीय संतुलन बिगड़ता जा रहा है। आक्सीजन की मात्रा निरंतर गिरती जा रही है। ऐसी ही स्थिति रही तो एक दशक बाद प्राणवायु की मात्रा ही समाप्त हो जायेगी। 

उन्होंने कहा कि बृक्ष जीवन के लिए सदैव ही लाभकारी होते है। जब वे हरे भरे रहते है तो सुन्दरता और फल देते है। सूख जाने पर ईंधन और इमारती लकड़ी देते है। सबसे अधिक मूल्यवान है कि वृक्ष हमें निःशुल्क प्राणवायु प्रदान करते है। इनके आभाव में पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेश उपाध्याय, शिवेंद्र सिंह, ज्योति गुप्ता, रोशनी तिवारी, सुनील उपाध्याय, कमलाशंकर, रिंकू उपाध्याय आदि मौजूद रहे। प्रबंधक मालती देवी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534