#JaunpurLive : ऐतिहासिक रामलीला मंचन को दिया जाएगा और भव्य रुप


#TeamJaunpurLive
पंडित जी रामलीला समिति की बैठक में बनी सहमति
जौनपुर। जौनपुर की ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला समिति की बैठक सद्भावना पुल स्थित श्री नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर रामलीला अध्यक्ष किसन लाल हरलालका की अध्यक्षता में हुई। रामलीला मंचन के लिए गोरखपुर की पार्टी श्री माँ दुर्गा रामलीला मण्डल पर सहमति बनी। सजावट एवं चौकी लाग इलाहाबाद से बुलवाने पर निर्णय लिया गया।

आय-व्यय तथा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया। रामलीला 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक टॉउनहॉल में होगा। उत्कृष्ट कार्य एवं रामलीला में विशेष सहयोग के लिए कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही। संचालन महामंत्री अनिल जायसवाल ने किया। अंत में युवा समाजसेवी विशाल अग्रहरि रुद्राक्ष के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534