#TeamJaunpurLive
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सेठ की अध्यक्षता में पंचधाम मन्दिर पर शोकसभा का आयोजन कर हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष की वाराणसी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में असामायिक मुत्यु हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री कुलदीप सिंह (लकी) ने कहा कि हिन्दुत्व के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले हर धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़ के हिस्सा लेने वाले सरल सहज व मृदुभाषी विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष अपने कार्यों व व्यवहार के कारण ख्याति प्राप्त करके सभी के ह्रदय में अपनी जगह बना लिया और सभी का प्रिय बना रहा लेकिन होनी को कौन टाल सकता है जिनको दर्शन करके वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवानी पड़ी विशाल अग्रहरी रुद्राक्ष की असामयिक मृत्य हिन्दू समाज की अपूर्णनीय छति है। इस दुर्घटना मे हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को गम्भीर रुप से घायल हो जाने पर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा में अमृतेश शर्मा, विरेन्द्र गुप्ता, अतुल शुक्ला, दिनेश गुप्ता, राहुल मौर्य, विकास गुप्ता, प्रमोद शर्मा, संजय उपाध्याय, राम कृष्ण सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur