#TeamJaunpurLive
- बिरहा के युवा गायक अशोक कुमार को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार
जौनपुर। गायन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए बिरहा के युवा गायक अशोक कुमार को मणीपुर के राज्यपाल महामहिम नजमा हेपतुल्ला ने बिते 19 अगस्त को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2018-19 से सम्मानित किया। अशोक कुमार को यह पुरस्कार इम्फाल में प्रदान किया गया। इस मौके पर संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार के अध्यक्ष श्री शेखर सेन व सचिव रीता स्वामी चौधरी व अशोक कुमार के गुरू डा. मन्नु यादव उपस्थित रहे। भारत सरकार की ओर से इस पुरस्कार की घोषणा 2006 में युवा गायकों के लिए की गई थी।
अब तक के बिरहा में दिया जाने वाला यह चौथा पुरस्कार है इसके पूर्व डा. मन्नु यादव को 2007-08 में प्रदान किया गया। श्री अशोक कुमार जौनपुर के ग्राम बौरई पोस्ट अलैया सुजानगंज के निवासी है श्री कुमार पंद्रह सालों से बिरहा की गायकी कर रहे है। हिन्दी साहित्य की लुप्त हो रही बिधाओं पर डा. मन्नु यादव की देख रेख पर छंद, अलंकार, पिंगल, ककहरा, बन्दीस सीख रहे अशोक कुमार आने वाली पीढी के लिए एक मिशाल है।
पूरे देश से विभिन्न क्षेत्रों में 32 युवाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें इस वर्ष अशोक कुमार का चयन किया गया और सम्मान प्राप्त हुआ। ज्ञात हो श्री अशोक कुमार उत्तर प्रदेश से इकलौते कलाकार है जिनका चयन हुआ।
इस अवसर पर हिन्दी भाषी क्षेत्रों और भोजपुरी पूर्वांचल क्षेत्र में खुशी की लहर है। जौनपुर के प्रथम आगमन पर जगह जगह श्री कुमार का स्वागत किया गया।
Tags
Jaunpur