#TeamJaunpurLive
जौनपुर। छोटे लोहिया कहे जाने बाले जनेश्वर मिश्र का जन्म शताब्दी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मना कर गोष्ठी आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही सुनहरा है। उन्होंने जीवन भर कमजोर, गरीब की लडाई लड़ा और समाजवाद को पूरे देश में लाना चाहते थे।
उन्होंने उनसे जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मछलीशहर में दो किसान लल्लन बिंद और सुरेंद्र मौर्या की हत्या हो गयी थी। वहां वो आये और उनके घर गये और जानकारी लिया। उन्होंने बहुत दुखी मन से कहा कि आज सरकार को क्या हो गया, किसान मारा जा रहे है और सरकार चुप है। उन्होंने कहा था कि किसान गाय के समान है जो अपना सारा दूध देकर अपने बच्चे के लिए थोड़ा बचाती है। वैसे किसान अनाज पैदा करता तो है अपने लिए थोड़ा बचाता है। बाकी सब दे देता है ऐसे सोच के थे छोटे लोहिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को बहुत ही मजबूती प्रदान किया है। नेता जी उनकी किसी भी बात को कभी नहीं टालते थे। नेताजी उनके हर बात को बहुत ही गम्भीर तरीके से पालन करते थे। आज भी वे हमारे बीच भले ही नहीं लेकिन उनके सिध्दांत के रास्ते पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है।
शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव लल्ई ने कहा कि छोटे लोहिया का जीवन बहुत ही सादगी भरा था। वे इतने बड़े नेता थे लेकिन वे इतने बार केन्द्रीय मंत्री थे, कितने बार सासंद थे, बहुत बहुत बड़े पद पर थे लेकिन न उनके पास कोई मकान था, न बैंक बैलेंस था। वे हमेशा दलित, पिछड़े, गरीब, किसान की लड़ाई सडक से सदन तक लड़ते थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब पहली बार लोकसभा चुनाव उन्होंने लड़ाया था। नेता जी अखिलेश यादव को चुनाव नहीं लडाना चाहते थे लेकिन मिश्र जी ने नेता जी से बात की कहा कि ये जनता के बीच में जाकर आप उसको अपने को साबित करने का अवसर दीजिए। तब जाकर नेताजी माने और उस चुनाव में अखिलेश यादव जीत कर पहली बार सपा सांसद बने। उनकी सोच बहुत ही दूरदर्शी थी। वे जो बातें करते थे उन्हें आज हम लोगों को पढ़ने और समझने की जरूरत है। आज हम लोगों को उनके बताए रास्ते पर चल कर ही देश में समाजवाद आ सकता है। बैठक में जगदीश नरायण राय, डा. केपी यादव, श्याम बहादुर पाल, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, अनवारुल हक, प्रभाकर मौर्या, राजेश यादव, अलमाश सभासद, साजिद अली, शकील मन्सूरी, इरादा मन्सूरी, प्रिशू यादव, हैदर राजा, मनोज मौर्या मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया
Tags
Jaunpur