#JaunpurLive : रामलीला की बैठक में चयनित हुए पदाधिकारी


#TeamJaunpurLive
अजय सिंह
शाहगंज, जौनपुर। रामलीला समिति के अध्यक्ष रूपेश जायसवाल की अध्यक्षता शुक्रवार की शाम गांधी नगर कलेक्टरगंज में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें संरक्षक मनोज अग्रहरि, अमरनाथ गुप्ता, शिवकुमार अग्रहरि, गिरधारी लाल अग्रहरि, देवेंद्र साहू, महामंत्री प्रमोद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिरतू राम, दिनेश कुमार अग्रहरी, प्रवीन कुमार, अर्पित जायसवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, रचित चौरसिया, संगठन मंत्री देवेश चंद्र जायसवाल, मंत्री अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, रविकांत जायसवाल, कृष्ण कांत सोनी, किशन अग्रहरी, कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल, लीला प्रमुख इंदू नाथ पांडेय, कार्यालय प्रमुख शानू अग्रहरी, सूचना मंत्री शिवकुमार शर्मा को बनाया गया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, जवाहर लाल, अर्पित जायसवाल, मो. अब्बास, अभिषेक सिंह, अनिल मोदनवाल, श्याम जी गुप्ता, लालचंद विश्वकर्मा, मनोज अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534