#TeamJaunpurLive
अजय सिंह
शाहगंज, जौनपुर। नगर में रविवार की रात में कांवरियों के लिये समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भण्डार की व्यवस्था किया गया। जिसमें जेसी चौराहा पर जायसवाल महिला समाज द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था किया गया।
जायसवाल महिला समाज की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, गीता मुन्नी जायसवाल आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। इसी क्रम में तहसील गेट के पास द स्टार क्लब शाहगंज उमेन्द्र सिंह की अध्यक्ष में संस्था द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। महादेव मंदिर खुटहन तिराहे पर लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रवीण श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र तिवारी, डा. ज्ञानचंद्र, रूपेश जायसवाल, रविकान्त जायसवाल, सतीश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, शैलेश्वर गुप्ता, राजपत जायसवाल, मो. अब्बास, अरुण पांडेय, सुनील अग्रहरि ने सहयोग किया। इसके अलावा रोडवेज आदि अन्य स्थानों पर भण्डारे पर कांवरियों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। रातभर बोल बम से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।
Tags
Jaunpur