#JaunpurLive : फांसी पर झूलता मिला विवाहिता का शव


#TeamJaunpurLive
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गुरुवार की सुबह मकान के दूसरे तले पर बने पतरे की छत में लगे बास बल्ली से एक 31 वर्षीया विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे के सहारे हवा में झूलता हुआ पाये जाने से सनसनी फैल गयी। मृतका तीन बच्चों की माता थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की सूचना मायके वालों को भी दी गई लेकिन घटना के घंटों बाद तक भी वे मौके पर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी। मामले में पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गांव निवासी सोनी बानो (31) पत्नी मोहम्मद समीम के छत के कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद था। उसके बच्चे जोर जोर से आवाज लगा रहे थे लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था। बच्चों का शोर सुन आस—पास के लोग मौके पर आ गये। जोर—जोर से आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोग सशंकित हो गये। एक युवक ने जब ऊपर जाकर खिड़की से झांका तो सोनी का शव नायलान की रस्सी के सहारे हवा में झूलता दिखा। दरवाजा तोड़ अंदर जाकर रस्सी काट शव को नीचे उतारा गया। घटना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका के मायके वालों का काफी देर तक इंतजार के बाद भी वे मौके पर नहीं पहुंचे।
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार निवासी खलील की पुत्री सोनी का विवाह लगभग 12 साल पूर्व मोहम्मद समीम से हुआ था। ससुराल पक्ष का कहना हैं कि उनका घर परिवार ठीक से चल रहा था। उससे तीन पुत्रिया क्रमशः सना (9), अना (6) और एक छः माह की दुधमुंही पुत्री साहिबा है। उसके पति ने बताया कि वह अपनी मां को लिवाकर गौसपीर दरगाह पर गया था। तभी गांव के कुछ लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534