#TeamJaunpurLive
शिवशंकर दुबे
खुटहन, जौनपुर। शेख असरखपुर गांव में हनुमान मंदिर के बगल पेड़ के नीचे स्थापित की गई कबीरदास जी की मूर्ति शनिवार की रात अराजक तत्वों ने गायब कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर गांव के आधा दर्जन लोग थाने पर आकर डट गये। वे अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के साथ साथ मूर्ति बरामद करने का दबाव पुलिस पर बनाने लगे। बाद मे थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने वहां मूर्ति लगवाने व अरोपितो को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया।

0 Comments