साली को बंधक बनाकर जीजा ने किया मुंह काला, पुलिस ने किया गिरफ्तार


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक वर्ष पूर्व नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार करने वाले जीजा को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।





बताते हैं कि एक वर्ष पूर्व जीजा ने अपनी 16 वर्षीय साली को भगा ले गया। महीनों तक उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से जीजा के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीजा गजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र यदुनंदन निवासी डकपर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो वह गर्भवती थी। घटना के बाद से आरोपी जीजा फरार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह मुखबीर ने सूचना दिया कि दुराचार का आरोपी रोडवेज के समीप चाय की दुकान पर बैठा है। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक शितलू राम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव ने आरोपी को हिरासत में लिया। जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534