महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री ने प्रमुख कक्ष का किया लोकार्पण


रतन लाल आर्य
बख्शा, जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बख्शा प्रदेश का आदर्श ब्लॉक बने यह मेरी सोच एवं प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता की डोर उस पतंग के समान है जिसकी डोर हमेशा अपने हाथ में बंधी रखनी चाहिए उसे छोड़ना नहीं चाहिए। प्रगति के पथ पर चलने वाला मनुष्य निरन्तर आगे बढ़ता रहता है। श्री सिंह शनिवार को बख्शा ब्लॉक मुख्यालय सभागार में बना प्रमुख कक्ष का लोकार्पण करते हुए अपने संबोधन में कही।





सभागार कक्ष को पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम का प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने सभागार में आयोजित जनकल्याण कारी एवं विकास शिविर में दो पात्रों को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अपने संस्कार व परम्परा को न भूलने की बात कहते हुए ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।





मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा सफाईकर्मी संघ ब्लॉक अध्यक्ष केशरी प्रसाद को उनके कार्यो के प्रति सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने कहा कि ब्लॉक के विकास से गांवों का विकास होगा। गांवों का विकास होगा तो जन-जन का विकास होगा।





इस दौरान वरिष्ठ काग्रेसी नेता राजेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह, डॉ. शशिकांत पटेल, सरोज सिंह, एडीओ पंचायत हौशिला प्रसाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अमित सिंह, चंद्रिका यादव, महेश तिवारी, विनोद सिंह, सुधाकर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आये हुए लोगों के प्रति आभार ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह एवं संचालन केशरी प्रसाद द्वारा किया गया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534