केंद्र सरकार ने लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया : फैसल हसन


केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेसियों ने किया नुक्कड़ सभा
मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा सरकार की जनविरोधी व आर्थिक रूप से त्रस्त जनता अब भाजपा की कार्यशैली से परेशान हो गई है। एक ओर जहां सरकार ने महंगाई बढ़ाने के साथ लाखों लोगों को बेरोजगार कर दिया वहीं महंगाई आसमान छू रही है। यह बातें कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर के गांधी तिराहे पर आयोजित नुक्कड़सभा में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कही।





उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में कांग्रेस के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज किसान आत्महत्या कर रहा है। आवाज उठाने पर उसका दमन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सदन में कूप मंडूक बने हुए हैं। हमारी बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। आवाज उठाने पर जनरल डायर की तरह से पीटा जा रहा है। जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर हमें बांटने का काम किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता डा. राकेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर देश को बेचने का काम कर रही है। आगामी 14 नवंबर को उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरु द्ध लोगों को पहुंचने की अपील किया।





इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देव आनंद मिश्रा, मंगला मिश्रा, आजाद सुभानी, बाबा यादव, मदन मिश्रा, सरिता पटेल, मनीष दुबे, संतोष मिश्रा, महेंद्र बेलवंशी, तालुकदार दुबे, मनोज गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं विनय तिवारी ने किया। अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष शीतला तिवारी व संचालन अमित कुमार तिवारी ने किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534