CAA से हर भारतीय का मस्तिक हुआ है ऊंचा : ओमप्रकाश त्रिपाठी


भाजपा कार्यालयों पर हुई जागरुकता संगोष्ठी





जौनपुर। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (CAA) के विषय पर नगर स्थित सिद्धार्थ उपवन में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी (पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़) ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार असंख्य शरणार्थियों के जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अगणित परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा। उत्पीड़ित एवं निराश्रितों को गले लगाकर 'वसुधैव कुटुंबकम' की प्राचीन भारतीय परंपरा के अनुरूप यह निर्णय निश्चित ही एक गौरवपूर्ण भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करता है। इस निर्णय से हर भारतीय का मस्तिष्क ऊंचा हुआ है। देश के अनेक चिरलबिंत समस्याओं का अत्यधिक कुशलता से समाधान करने के लिए मोदी सरकार को आने वाले समय में जाना जाएगा। इन समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ राजनैतिक इच्छाशक्ति, अटूट प्रतिबद्धता, पूर्ण समर्पण, दूरदर्शिता तथा ह्मदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना की आवश्यकता थी। ये समस्यायें वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण खड़ी की गई कई प्रकार की बाधाओं से और भी अधिक जटिल प्रतीत होती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जिस प्रकार से इन समस्याओं का समाधान निकाला गया है, उससे यह कहने में अब कोई संशय नहीं है कि देश प्रगति एवं विकास के पथ पर अब बढ़ चला है।





संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने भी सम्बोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर किरन श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, भूपेंद्र सिंह, पीयूष गुप्ता, अभय राय, धनंजय सिंह, दिव्यांशु सिंह, प्रमोद यादव, साकिब खान, सुनील गुप्ता, रोहन सिंह, उषा मौर्या, अंजना श्रीवास्तव, गीता बिंद, राजमती सरोज, रागिनी सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, मनीष सेठी, अनिल गुप्ता सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।






https://www.instagram.com/p/B6QVXkXA6sG/




अरशद हाशमी, मड़ियाहूं : नगर के वैष्णवी मैरिज हाल में भाजपा मछलीशहर संगठन की नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ने संगोष्ठी को सम्बोधित किया। इसके पूर्व कार्यक्रम को ब्राह्मदेव मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, विनय सिंह किसान मोर्चा, डा. श्याम दत्त दूबे, डा. अजय सिंह, ब्राहृदेव तिवारी, फैमी रिजवी ने संबोधित किया। इस अवसर पर अरविन्द सिंह दारा, मनोज दूबे, डा. अजय सिंह, भैयाराम पटेल, चन्द्र प्रकाश पप्पू, राजकृष्ण शर्मा, शिवशंकर गुप्ता, विनोद सेठ, राजेश सोनकर, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल जी ने किया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534