बिपुल सिंह
सिंगरामऊ, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मेढ़ा गांव में आयोजित 11 दिवसीय सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा विधायक रमेशचन्द्र मिश्रा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे शारीरिक एवं मानसिक दोनों ही विकास का श्रोत है। यह हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण में सहायक है, वही दूसरी ओर हमेारे दिमागी विकास में लाभकारी भी है। खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन एवं हमारे शरीर को हस्ट पुष्ट गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक होता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सच्चिदानंद उपाध्याय, अरुण जायसवाल, संतोष दूबे, डॉ. दिनेश सिंह, रामकृपाल सिंह, संजय सिंह, सत्यदेव सिंह, दिनेश मिश्रा, रिंकू तिवारी, विनोद सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील सिंह, दयाशंकर निषाद सहित आदि लोग उपस्थित रहे।