प्रदीप कुमार दुबे
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव निवासी रामसजीवन पाण्डेय के घर पर पालतू गाय ने दो बछड़ी को जन्म दिया है। इससे उन्हें प्रसन्नता है और उन्होंने समाज से विनती की है कि देश के लोगों को बेसहारा पशुओं को पालकर लाभ उठाना चाहिए। इनसे मिलने वाला दूध जितना शरीर के लिए पौष्टिक हैं उतना ही गोबर खेतों में बेहद ही आवश्यक हैं।
सोमवार की रात दो बछड़ी को जन्म देने की खबर ग्रामीणों को मिलते ही गाय और बछड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उनके घर इकट्ठा हो गई। कई महिलाएं पूजा-अर्चना भी किया जबकि कई लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे थे। गाय मालिक पाण्डेय ने अपने घर में दो-दो बछड़ी के जन्म से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने कहा कि हमारे घर लक्ष्मी माता के आशीर्वाद से दो बछड़ी का जन्म हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बिरले ही सुनने को ऐसा मिलता है कि एक गाय दो बछड़ी को जन्म दी है। इस मौके पर जनमेजय त्रिपाठी, अवधेश कुमार, पवन त्रिलोकीनाथ आदि लोग मौजूद थे।