कुलपति ने बच्चों में वितरित किया फल, मेवा, गर्म कपड़ा, कम्बल


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति शनिवार को शाम गोद लिए गांव देवकली में पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से हालचाल पूछा और सब की समस्याओं को जाना और बीमारी पीड़ित बच्चों को फल, गर्म कपड़े, सूखा मेवा आदि दिया।





कुलपति प्रो. राजाराम यादव देवकली गांव में पहुंचे। उन्होंने बारी-बारी से महिलाओं, बूढ़ों, बच्चों से वार्ता की। उनकी समस्याओं को जाना। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करें और पांच से छह घंटे रोज पठन-पाठन में जुटे रहे। जिससे उनका शैक्षिक, सामाजिक विकास हो और अपनी सफलता से मां-बाप के सपनों को साकार करें।





उन्होंने पढ़ने वाले बच्चों को उसी के हिसाब से आगे का लक्ष्य निर्धारित करने की नसीहत दी। इसके बाद बीमारी से पीड़ित चयनित बच्चों को उन्होंने फल—फ्रूट, सूखा मेवा मुनक्का, गर्म कपड़े, कंबल आदि दिया। उनके मां बाप से सभी बच्चों को पढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने पढ़ाई का खर्चा भी उठाने का आश्वासन दिया।





उन्होंने किसी बीमारी से पीड़ित कक्षा पांच की छात्रा स्वर्गीय मंसाराम की 10 वर्ष बेटी कंचन भारती को फल फ्रूट, सूखा मेवा से भरी टोकरी के साथ गर्म कपड़े कम्बल दिया। उन्होंने कंचन भारती से पढ़ाई के बारे में पूछताछ की और उसके पढ़ाई में आने वाली समस्याओं का हल निकाला। कंचन भारती की माता गीता देवी से आग्रह किया कि बच्ची को पढ़ाएं जो भी आवश्यकता पड़ेगी उसे दिया जाएगा। बच्ची की आगे की पढ़ाई, लिखाई जारी रहनी चाहिए। अन्य बच्चों को पढ़ाई के साथ माता पिता की सेवा, बुजुर्गों के सम्मान के लिए उत्साह वर्धन करते हुए जागरूक किया। इस दौरान एनएसएस के समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव, डा. उदयभान, डा. विनय वर्मा, गुड्डू यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रामकृपाल, आरती देवी, मीनाक्षी, कमला, कन्हैया लाल मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534