जौनपुर सिटी : अनुभवहीन है देश के गृहमंत्री अमित शाह : प्रमोद तिवारी


2022 में एक बार फिर सूबे में सत्ता में आएगी कांग्रेस





भाजपा का टूट रहा तिलिस्म, मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल





जौनपुर। कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार सभी अर्थिक मोर्चो पर पूरी तरह से असफल होने के बाद ज्वलंत समस्याओं से अपनी असफलता को छिपाने के लिए सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी का मुद्दा ले आई है जिससे लोगों का ध्यान उसकी नाकामियों और असफलताओं से हट सके। वह बुधवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।





उन्होंने कहा कि भाजपा की विश्वनीयता समाप्त हो गई है। हरियाणा,महाराष्ट्र व झारखण्ड के चुनाव परिणाम इसके साक्षी है। भाजपा का लिलिस्म टूट रहा है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह ने जिन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया था उसमें से लगभग 70 फीसदी स्थानों पर भाजपा का प्रत्याशी पराजित हुआ है। कहा कि भारत की विकास दर 4-5 प्रतिशत पर पहुंच गई है जो पिछले सात सालों से सबसे कम है। विगत तीन सालों में सर्वाधिक महंगाई, अराजकता और आर्थिक बर्बादी से हट सके यह अत्यंत खरनाक रास्ता है। क्या मोदी सरकार का यही रामराज है जिसका सपना मोदी ने देश की जनता को दिखाया था।





उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह के पास देश चलाने का अनुभव नहीं है। वह गुजरात सरकार में एक मामूली मंत्री के पद पर थे और ऐसे व्यक्ति के हाथ में देश की भागडोर कैसे चलेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना शाधते हुए कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। श्री तिवारी ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा स्व. इंदिरा गांधी की तरह सरकार के प्रत्येक जुल्म और अन्याय के खिलाफ लोक तांत्रिक तरीके से संघर्ष छेड़ दिया है विपक्षी की एकलौती नेता है जो अकेले अन्याय के खिलाफ लड़ रही हैं। कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा का संषर्घ ऐसे ही जारी रहा तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी।





उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएए को वापस ले और गिरफ्तार आरोपियों को रिहा किया जाय। जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज व उनकी टीम ने प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, आजम जैदी, सरवर राही एडवोकेट, नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, देवानंद मिश्रा, मंगल मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, हुकुम सिंह, रामचंद्र मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534