विनय सिंह
चंदवक, जौनपुर। डोभी विकास खंड में लेवरूवा गांव के बगीचे में स्थापित क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं होने से किसान परेशान हैं। ऑनलाइन व्यवस्था से पर्चियां तो निर्गत कर दी गयी लेकिन 30 दिसंबर के बाद से क्रय केंद्र पर खरीद बंद है।
डोभी विकास खंड में सठियांव मिल से संबंधित क्रय केंद्र लेवरुवा गांव के बगीचे में खोला गया है जहां पर ऑनलाइन आवेदन पर पर्चियां टेल के लिए निर्गत की गयी। दिसंबर माह में थोड़ी बहुत खरीद की गयी। मौसम प्रतिकूल होने से कटाई कार्य भी प्रभावित रहा। अंतिम खरीद 30 दिसंबर को की गयी थी इसके बाद क्रय केंद्र पर खरीद बंद है। मौसम अनुकूल होने पर किसान तौल के लिए पर्ची लेकर घूम रहे हैं। केंद्र प्रभारी लापता हैं। किसानों का आरोप हैं कि इस दौरान केवल कागजों पर खरीद दिखाई जा रही हैं। यही नहीं इससे पहले की गयी खरीद में घटतौली भी की गयी।
इस संबंध में पूछे जाने पर जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने कहा कि खरीद होने की जानकारी कर्मचारियों द्वारा दी गयी है। यदि खरीद नहीं हो रही हैं तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएंगी।