पूर्वांचल विश्वविद्यालय : कुलपति ने जूस पिलाकर समाप्त कराया भूख हड़ताल, मानी 6 मांगें


सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दिया था लेकिन कुछ घण्टे बाद ही कुलपति ने 12 में से छह मांगों को मानते हुए जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करा दिया। इसके पूर्व विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह, राजीव प्रकाश सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने विवि पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में जानकारी ली। शिक्षक संघ नेताओं ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामजी सिंह, महामंत्री स्वतंत्र कुमार से मुलाकात कर विवि प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कराने की पहल की लेकिन संघ के नेताओं ने शिक्षक संघ की पहल को ठुकरा दिया था।





विवि कर्मचारियों ने अपनी पुरानी लंबित 12 सूत्री मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवि के प्रशासनिक भवन के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे और मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों को दिये गये ज्ञापन में संघ के नेताओं ने इसके पूर्व बताया था कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो धरना प्रदशर््ान किया जायेगा। भूख हड़ताल पर अध्यक्ष रामजी सिंह व महामंत्री स्वतन्त्र कुमार तथा राजेश सिंह, दिलगिर हसन, कपिल त्यागी, रामजस मिश्र, अनीता गुप्ता, रेखा रानी, उर्मिला देवी, डा. पीके सिंह कौशिक समेत अनेक लोग शामिल हुए। धरनास्थल पर शाम को कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव ने पहुंचे और हड़ताल कर रहे लोगों से वार्ता कर 12 मांगों में से छह मांगों को मान लिया तथा शेष पर विचार का आश्वासन दिया है। उन्होंने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534