Bakhsa : कौलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना से पूर्व मां दुर्गा व हनुमान जी की निकली यात्रा


बख्शा, जौनपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक कौली गांव में स्थित कौलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से बुधवार को मां दुर्गा एवं हनुमानजी की मूर्ति स्थापना से पूर्व भ्रमण कराया गया। अयोध्या से आये रंगमंच कलाकारों के नृत्य एवं गांजे-बाजे के बीच निकली यात्रा के बीच घण्ट-घड़ियाल जय-जयकारों के बीच क्षेत्र गुंजायमान रहा।





इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुष मौजूद रहे। यात्रा घण्ट-घड़ियाल के साथ गांव भ्रमण करते हुए पुनः मन्दिर पहुँची। यात्रा से पूर्व काशी विश्वनाथ के पुजारी विश्वकांत महराज के सानिध्य में आये विद्वतजनों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान आयोजक मनोज सिंह बाबा द्वारा विधिवत पूजन करावाया गया। साथ चल रहे महिलाओ श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मां दुर्गा एवं बजरंगबली की मूर्ति की स्थापना पश्चात प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। देर शाम श्रंद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रबन्धक राम आसरे सिंह एवं ब्यवस्थापक सुरेशमणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सतीश सिंह, मुंशीराम यादव, शारदा प्रसाद, भोलेनाथ सिंह, जयप्रकाश यादव, संजय सिंह, सन्तोष आदि मौजूद रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534