खुटहन : पति की तेरहवीं पर पत्नी ने भी तोड़ा दम


खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलकिछा गांव में पति की मौत का सदमा उसकी पत्नी नहीं झेल सकी। 13वीं के दिन वह भी परलोक सिधार गयी। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया।





बताते हैं कि गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू के पिता रवीन्द्र नाथ उपाध्याय का गत 27 जनवरी को निधन हो गया था। सदमे के चलते उनकी माता सावित्री देवी (80) तब से ही अस्वस्थ चल रही थी। शुक्रवार की शाम उनके घर 13वीं का भोज चल रहा था। इसी दौरान उनकी हालत और बिगड़ने लगी। आनन—फानन में उन्हें शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534