सुजानगंज : शिक्षा से ही बनता हैं एक मजबूत राष्ट्र : अज्जू


सुजानगंज, जौनपुर। शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिससें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता हैं जहां नौजवान जितना शिक्षित होता वहां समाज उतना ही मजबूत होता हैं। शिक्षा से ही छात्र अपनी मंजिल तक पहुँच सकता है। यह बातें अजय शंकर दुबे अज्जू ने सरोज विद्याशंकर पीजी कालेज सुजानगंज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।





उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत करने से छात्रों में मंचन करने की क्षमता उत्पन्न होती हैं। छात्र—छात्राओं द्वारा दहेज़ गीत, राष्ट्र गीत, स्वच्छता अभियान, शिक्षा का महत्त्व आदि का मंचन नाटक एवं एकांकी के रूप में किया। वंदे मातरम के गीत से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ज्ञानदायनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर एवं स्नातक की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र—छात्राओं को चेक एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार तिवारी एवं संचालन अभिषेक मणि ने किया। संस्थापक विद्याशंकर तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यासागर त्रिपाठी, डॉ. सुषमा त्रिपाठी, प्रदीप पाण्डेय, सरोज तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, शिवराम तिवारी, डॉ. आलोक तिवारी आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534