Jaunpur : समाज के कुशल जनसेवी थे स्व. बाबू राम लखन सिंह जी : धनंजय सिंह


रामचरित मानस व भगवत गीता से बहुत कुछ सीख सकता है समाज : अशोक सिंह
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने अतिथियों का किया स्वागत





जौनपुर। रामलखन सिंह इण्टर कालेज रामपुर बैजापुर के संस्थापक स्व. बाबू रामलखन सिंह की 58वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में चल रही मानस कथा व भगवत गीता पाठ का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर मानस मर्मज्ञ पं. प्रकाश चंद्र पाण्डेय विद्यार्थी ने कहा कि जीव एवं परमात्मा के बीच संत सेतु का कार्य करता है। संत किसी को व्यथित होता नहीं देख सकता।





इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्व. राम लखन सिंह जी कुशल जनसेवी व दूर द्रष्टा थे। उन्होंने इस ग्रामीण आंचल में लोगों को शिक्षित करने व समाज सेवा के लिए 1953 में विद्यालय की आधारशिला रखी। उनका लक्ष्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व वंचित वर्ग की सेवा करनी थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार सिंह प्रबंधक टीडी कालेज ने कहा कि रामचरित मानस व भगवत गीता से समाज बहुत कुछ सीख सकता है। इससे बच्चों में अनुशासन व संस्कार का समावेश होता है। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।





अतिथियों का स्वागत उ.प्र. विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व भूपेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा. एमपी सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. राजेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, निखिलेश सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534