केके वर्मा
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सैदखानपुर ग्राम सभा केराकत में जन शक्ति संगठन का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि जन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदाऊ यादव रहें। मुख्य रूप से सरोज बड़ेवर के प्रधान जय सिंह यादव, रामसमुझ यादव, लालजी यादव, प्रधान कोमल यादव, प्रिंस यादव, अजीत यादव, विशाल यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव के साथ ग्रामसभा वासी नौजवान साथी एवं जन शक्ति संगठन के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक उत्थान एवं जन चेतना रहा। इस संदर्भ में जन शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदाऊ यादव ने शिक्षा खेल कृषि से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/34n7MfL
Tags
recent