जफराबाद-सेवईनाला मार्ग पर चलना बना खतरा | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र से होकर सेवईनाला तक जाने वाली मार्ग काफी दिनों से बड़े-बड़े गड्ढे के रूप में परिवर्तित हो गई है परंतु उस मार्ग पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। मार्ग की दशा इतनी दयनीय हो गई है कि उस पर वाहन से तो क्या पैदल चलने में लोग घबराते हैं। मार्ग जगह-जगह उखड़कर होल का रूप धारण कर लिये हैं जबकि उस मार्ग पर जफराबाद से सेवईनाला होते हुये गौराबादशाहपुर जाने का एकमात्र रास्ता है जहां पर लोग मोटरसाइकिल के साथ चार पहिया वाहन से आवागमन करते हैं। वहीं इस मार्ग की दशा इतनी खराब हो गई है कि लोग वहां से क्या, पैदल चलने में सोचना पड़ता है। गत दिवस समाचार प्रकाशित हुआ था कि उस मार्ग पर बने गड्ढे पर पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है जिससे और खतरा बढ़ गया। इसको सम्बन्धित विभाग द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग पर डाले गए पत्थरों को अगर दबाया नहीं गया तो बड़ी घटना होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि उक्त मार्ग को अब हम ठीक नहीं कराया गया तो आने जाने वालों की जान हथेली पर बनी हुई है।

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ads : GET A DIRECT LINE TO YOUR CUSTOMERS | Reach Unlimited | Contact - nayasabera.com Ads | Mo. 9807374781, 8299473623 | WA - 8299473623*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/37muRzH
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534