नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में हुई जहां 28 फरवरी को टाउन हाल के मैदान में होने नगर इकाई की शपथ ग्रहण समारोह के बारे में चर्चा की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम बहुत ही ऐतिहासिक होना चाहिए जिसमें कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी और राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्र रहेंगे। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी और युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से बताया कि काफी वर्षों बाद नगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो रहा है। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि उक्त कार्यक्रम की तैयारी सभी पदाधिकारियों के सहयोग से जोर-शोर से की जा रही है। पूरा विश्वास है कि उक्त शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बनाया जाएगा जिससे जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हो सके। बैठक में जिला संरक्षक अशोक बैंकर, रामकुमार साहू, आईटी सेल के अध्यक्ष सतीश सेठी, अनिल वर्मा, लोकेश साहू, संजय केडिया, धर्मेंद्र सेठ, संतोष साहू, दिनेश श्रीवास्तव, नीरज शाह, डीके अग्रहरि, अमर जौहरी, योगेश साहू, रत्नेश सिंह, सौरव बरनवाल, धीरज साहू, अजय देवा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा ने किया। अन्त में महामंत्री उत्तरी आनंद साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2O0K1oe
Tags
recent