नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कोरोना संक्रमण के दिशा निर्देश का पालन करते हुए भाजपा मुंबई के प्रवक्ता व मीडिया सहप्रभारी और उत्तर संगम के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। भाजपा मुख्यालय में भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा ने पुष्पगुच्छ देकर उदय प्रताप सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, विमल भूटा, आदित्य दुबे आदि मान्यवर उपस्थित रहे। उदय प्रताप सिंह ने सभी शुभेच्छु जनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3tsi2Nn
Tags
recent