Adsense

डाककर्मी श्रीप्रकाश गुप्ता का निधन, साथियों ने जताया शोक | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर क्षेत्र के रूहट्टा निवासी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी जौनपुर मंडल के संगठन मंत्री व डिप्टी पोस्ट मास्टर श्रीप्रकाश गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। उनका उपचार बीएचयू में कराया जा रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। लगभग 50 वर्षीय श्री गुप्ता उर्फ कन्हैया बेहद ही मृदुभाषी और समाज में हमेशा अग्रणी रहते थे। मालूम हो कि अभी कुछ माह पहले ही कन्हैया के बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना से उनका पूरा परिवार अभी उबर ही नहीं पाया था कि खुद परिवार के मुखिया की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। अलफस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर में तैनात श्री गुप्ता अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में संगठन मंत्री के पद पर तैनात थे। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जौनपुर मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधान डाकघर में शोकसभा का आयोजन किया। पोस्टमास्टर रामकुमार यादव की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में संगठन के मंडलीय सचिव राम उजागिर यादव, हरिशंकर यादव, सभाजीत पाल, प्रखंड सचिव हरिशंकर यादव, प्रखंड सचिव पी फोर रामकुमार यादव, पोस्ट मास्टर राजेंद्र प्रसाद यादव, सादिक अली, अमरनाथ पाल, अमरनाथ रजक, मोहित राम, हीरा लाल, राम शिरोमणि, सादिक अली, शुभम नागवंशी, विक्रम सिंह, संजय सिंह, प्रतिभा मिश्रा, आशुतोष पाठक, अनिल मिश्रा, अमरनाथ गुप्ता, पूजा रजक, बीना मौर्या समेत अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त किया। इसके पहले प्रधान डाकघर में कार्यरत सभी कर्मचारी तथा मंडली कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। यह जानकारी राम उजागीर यादव मंडलीय सचिव तृतीय श्रेणी जौनपुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



*Ad : होली और शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा। 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा। वापसी में 0% कटौती राहुल सेठ 09721153037 जितना शुद्धता | उतना ही दाम विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Q8A49I

Post a Comment

0 Comments