नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव मे प्रेमी,विवाहित प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों को पति और उसके परिजनों ने जमकर पीट दिया। जिसमें पॉच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि तीन बच्चों की माँ सावित्री का विवाह मुबारकपुर गांव निवासी रमाशंकर से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे होने तक दोनों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीत रहा था। इसके बाद उक्त महिला का संबंध गाँव के ही एक युवक के साथ बन गया। महिला उसके प्रेमजाल मे ऐसा फ ंसी कि न तो उसे लोकलाज का ख्याल रहा और नही बेटे और बेटियों का। वह उसके साथ घर से भाग अहमदाबाद चली गयी और उसके साथ तीन साल रहकर जब लाकडाउन की विवशता के कारण वापस गांव लौटी तब उसके घरवालांे ने उसे साथ रखने से साफ मना कर दिया। मजबूरी मे महिला अपने पुराने पति रमाशंकर के घर के ही ठीक सामने एक छप्पर मे अलग रहने लगी। यह बात रमाशंकर को नागवार लगी। जिसका चेहरा तक वो नही देखना चाहता था वो सिर पर सवार होकर सामने ही रहने लगी थी। जबकि आशिक महिला के पास आता जाता रहता था। रमाशंकर ने अपनी पत्नी को मड़ई छोड़कर आशिक के घर जाकर रहने को कहा। महिला को जबरदस्ती रोहित के घर पहुँचाने के कारण दोनों पक्षों मे जमकर मारपीट हो गयी। जिसमे दोनों पक्षो से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय ने बताया कि महिला का पति बेवफा पत्नी को अपने घर के ठीक सामने रहता देख नही पा रहा था। इस समय महिला अपने आशिक के घर मे रह रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांति भंग मे गिरफ्तार किया गया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uxLa79
Tags
recent