नया सबेरा नेटवर्क
मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव निवासिनी अन्जुम बानो (25) पत्नी सलमान ने शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। घटना के सम्बन्ध में जहां एक ओर मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। वहीं दूसरी ओर घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। मृतका का मायका अम्बेडकरनगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र स्थित इनामी पट्टी (रतना) गांव में है। मृतका की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और वह एक बच्ची की मां थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गये और मृतका की मां मुन्नी पत्नी शहाबुद्दीन ने पति सलमान व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी है। मृतका की मां की तहरीर पर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2RCNzig
Tags
recent